उत्तराखंड

कल्जीखाल में किसान दिवस आयोजित

  • कल्जीखाल में किसान दिवस आयोजित

कल्जीखाल। विकासखंड कल्जीखाल में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हुए कृषि से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया गया।

किसान दिवस की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने की। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं, कृषि तकनीकों, जैविक खेती, बागवानी और पशुपालन से जुड़ी जानकारियां भी दी गईं। कई किसानों ने मौके पर ही योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर आवेदन भी किए।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में बजट सत्र का चौथा दिन

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसान दिवस के आयोजनों से किसानों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि किसानों की समस्याओं को समझकर उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न दें उपभोक्ता : जिला पूर्ति अधिकारी

उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, फसल विविधीकरण करने तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top