उत्तराखंड

उत्तराखंड में कश्मीरी युवक से मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज, आरोपी हिरासत में

  • उत्तराखंड में कश्मीरी युवक से मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज, आरोपी हिरासत में

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में 18 वर्षीय कश्मीरी युवक के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मामले को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के समक्ष उठाया था।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

डीजीपी दीपम सेठ ने आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विकासनगर कोतवाली में एफआईआर संख्या 26/2026 दर्ज की गई है, जिसमें संजय यादव और एक अन्य व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 117(2) और 352 के तहत दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2026: जाम से मुक्ति के लिए सरकार एक्शन में, गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में पार्किंग प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण

पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय यादव को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक धमकी, उत्पीड़न या भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कश्मीरी छात्रों एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने इस कार्रवाई को एक सकारात्मक शुरुआत बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि जवाबदेही समयबद्ध, पारदर्शी और उदाहरणात्मक होनी चाहिए।

संगठन ने मांग की कि कमजोर और मेहनतकश समुदायों के खिलाफ सामूहिक हिंसा, डराने-धमकाने और सांप्रदायिक प्रोफाइलिंग जैसी घटनाओं पर सख्त और निर्णायक कदम उठाए जाएं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top