उत्तराखंड

औली में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों की रौनक बढ़ी

औली में सीजन की पहली बर्फबारी, सैलानियों की रौनक बढ़ी

औली: उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। सीजन की पहली बर्फबारी ने औली और आसपास के इलाकों को बर्फ की चादर से ढक दिया है। देर शाम से शुरू हुई बर्फबारी के चलते यहां का तापमान काफी गिर गया है, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

औली में लगभग आधा फीट बर्फ गिरने के कारण यहां पहुंचे सैलानी ताजा बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आए। बर्फ से ढके पहाड़ों और पेड़ों की खूबसूरती ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। वहीं, बद्रीनाथ धाम, श्री हेमकुंड साहिब, नीति घाटी समेत अन्य ग्रामीण इलाके भी पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी एक बार फिर से सटीक साबित हुई है। बर्फबारी से जहां सैलानियों का उत्साह बढ़ा है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए कड़ाके की ठंड ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई

औली में ताजा बर्फबारी ने न केवल पर्यटकों को आकर्षित किया है, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नया आयाम दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top