उत्तराखंड

खटीमा महाविद्यालय के बीएड विभाग में G-20 के अंतर्गत विषय- महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित

खटीमा महाविद्यालय के बीएड विभाग में G-20 के अंतर्गत विषय – महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित

आज दिनांक 17 मार्च 2023 को एच.एन.बी. पी.जी. कॉलेज खटीमा के बीएड विभाग में भारत के जी-20 की अध्यक्षता करने के ऐतिहासिक अवसर पर महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्राचार्य एवं कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर आर.सी. पुरोहित के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ बीएड विभागाध्यक्ष के डॉ0 रेखा देव ने अपने संबोधन में जी-20 की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के बारे में जानकारी प्रदान की। तथा महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाओं का सशक्तिकरण सबसे महत्वपूर्ण चीज है क्योंकि वे रचनाकार होती हैं। अगर आप उन्हें सशक्त करें, उन्हें शक्तिशाली बनाएं, प्रोत्साहित करें, यह देश के लिए अच्छा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने प्रशिक्षु को महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका के बारे में प्रकाश डाला l

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 गीता ने महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षु को विस्तृत रूप से बताया। तथा महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को दूसरों से आगे निकलने और समाज में समान अधिकार प्राप्त करने का मौका देना है। महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी साक्षरता है। एक शिक्षित महिला आत्मविश्वासी, मुखर और निर्णय लेने में सक्षम होती है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

कार्यक्रम के अंत में डॉ0 रेखा देव और डॉ0 बबिता ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉo प्रमोद कुमार कांडपाल (विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान), डॉo आशीष कुमार (रसायन विज्ञान विभाग), डॉo गगन प्रीत सिंह (वाणिज्य विभाग), डॉ0 हेमा पांडे (अर्थशास्त्र विभाग), डॉ0 पिंकी भट्ट (इतिहास विभाग), डॉo मनोज कुमार (विभागाध्यक्ष भूगोल), तथा अमन मंडल, विनोद मेहरा, दिनेश सामंत, मसरूर आदि उपस्थित रहे ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top