Share
Tweet
Share
Email
Comments
Advertisements

उत्तरकाशी/ इंफो उत्तराखंड
उत्तरकाशी से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात उत्तरकाशी के बौन पंजियाला मोटर मार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं हादसा बीती रात 2:45 के आसपास हुआ।
मृतकों की पहचान अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए बजाए जा रहे हैं। कि उक्त वाहन किसी बारात से आ रहा था।
Related Items:Gahri-khai-mein-gira-vahan