उत्तराखंड

दु:खद : गौलापार में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराने से चार दोस्तों की मौत, एक घायल

हल्द्वानी/इन्फो उत्तराखंड

काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के कुंवरपुर में बीती रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई और पास की दुकान में जा घुसी। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, सभी हल्द्वानी के रहने वाले हैं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

बताया जा रहा है कि पांच दोस्त स्विफ्ट डिजायर कार से हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जा रहे थे, तभी बीती रात करीब 12 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने 108 की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में दो युवक 19 साल के जबकि एक 23 और एक 25 साल था।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

मृतक का नाम अक्षय अहूजा, कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता और प्रियांशु हैं, जो हल्द्वानी के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जबकि कमल पांडे गंभीर घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top