उत्तराखंड

सरकार और सामाजिक संस्थाएं मिलकर संवासिनियों के लिए कर रही हैं प्रयास : कुसुम कण्डवाल

महिला आयोग की अध्यक्ष ने नारी निकेतन का किया निरीक्षण, संवासिनियों से की मुलाकात

आयोग अध्यक्ष ने संवासिनियों को बांटी दैनिक उपयोग की वस्तुएं, मिष्ठान वितरण कर दी नए साल की बधाई

देहरादून। आज उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी निकेतन देहरादून का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान नारी निकेतन की संवासिनियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस दौरान महिलाओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी ली साथ ही उनके द्वारा तैयार सामग्री का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

निरीक्षण के दौरान शिक्षा से शिखर तक संस्था के सहयोग द्वारा नारी निकेतन मे संवासिनियों के दिनचर्या हेतु आवश्यक सामग्री सैनेटरी पैड, डाइपर इत्यादि व मिष्ठान वितरण किया गया।

कुसुम कण्डवाल ने संवासिनियों को सम्बोधित करते हुए उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। तथा वहां रह रही बालिकाओं की दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने तथा आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने हेतु दिए जाने वाले प्रशिक्षण को सीखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित कर ट्रेनिंग लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वालो की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

कुसुम कण्डवाल ने कहा कि नारी निकेतन में विभिन्न आवश्यकता की जरूरी सामग्री हेतु सरकार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और यदि ऐसी सामाजिक संस्थाएं जो संवासिनियों के लिए आपसी सामंजस्य से सहयोग करने की इच्छा रखती है यह भाव अत्यंत गौरवपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, नारी निकेतन की सुप्रिमटेन्डेन्ट सोनल राणा व पूजा खत्री संस्था अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी, नरेंद्र पयाल, नारी निकेतन के समस्त कर्मचारी व महिलाएं बच्चियां व्यक्ति उपस्थित रहें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top