उत्तराखंड

Action : Swiggy and zomato delivery बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया अरेस्ट, मिली बड़ी सफलता

Advertisements

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्विगी व जोमैटो डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह का क्लेमनटाउन पुलिस ने किया खुलासा, 03 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, अभियुक्तगणो के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक, स्मैक बेचकर कमाये गये 3,50,000/- रुपये नगद, चोरी का मोबाइल व स्मैक बेचकर प्राप्त धनराशी से खरीदी गयी ओल्टो कार व 04 मोटर साइकिल बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

दिनांक 28/08/22 को थाना क्लेमेंट टाउन क्षेत्र अंतर्गत टर्नर रोड स्थित एक जिम से मोबाइल आईफोन 12 प्रो मैक्स (कीमत डेढ़ लाख रु0) चोरी होने के संबंध में थाना क्लेमेंटाउन पर चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

अभियोग के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 30/08/22 को आरटीओ चेक पोस्ट के पास से दौराने चेकिंग तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी किया गया आईफोन 12 प्रो मैक्स, 70 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 07 लाख रु0 ), स्मेक बेचकर कमाए ₹ 3,50,000/- नगद, स्मैक बेचकर प्राप्त पैसों से खरीदी एक ऑल्टो कार व चार मोटरसाइकिल बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1- सौरभ कुमार पुत्र श्री जसवीर सिंह निवासी टीचर कॉलोनी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, उम्र 20 वर्ष

2- नीरज कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा निवासी गांधी कॉलोनी, थाना देवबंद जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

3-विशाल कुमार राणा पुत्र राजेश कुमार राणा निवासी उपरोक्त, उम्र 22 वर्ष।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ₹ 10000/- के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top