उत्तराखंड

बड़ी खबर : 7 वर्षीय बच्ची पर घात लगाए बैठे गुलदार ने बोला हमला, घायल 

पिथौरागढ़/ इंफो उत्तराखंड

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में देर शाम 7 वर्षीय बच्ची पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी गंगोलीहाट में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक जाखनी उप्रेती गांव में (7) वर्षीय शशिकला पुत्री कमल सिंह अपनी मां हेमा देवी के साथ घर से 100 मीटर दूरी पर खेत में गयी थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने बच्ची पर हमला कर दिया।

हालांकि जिसके बाद खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया, और गुलदार के पीछे भागने लगे। जिसकी वजह से गुलदार कुछ दूरी पर बच्ची को छोड़कर भाग गया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

बच्ची को परिजनों ने निजी वाहन से सीएचसी गंगोलीहाट लेकर पहुंचे, जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नसीमा बानो और डॉ. उमा कांत ने घायल बच्ची का उपचार किया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नसीमा बानो ने बताया कि बच्ची के गर्दन, पीठ और पैर में गहरे घाव हुए हैं। फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है, उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top