उत्तराखंड

दु:खद : यहां आठ वर्षीय बालक को गुलदार ने बनाया निवाला। ग्रामीणों में दहशत

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

रुद्रप्रयाग से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां रुद्रप्रयाग की बसुकेदार तहसील के ग्राम सभा बष्टा में 8 वर्षीय बच्चे को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी ज्यादा रोष है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बसुकेदार तहसील के ग्राम सभा बष्टा में आरूष पुत्र मनमोहन सिंह गांव के निकट जल स्त्रोत में अपने छोटे भाई अभिषेक के साथ नहा रहा था, तभी इसी दौरान अचानक गुलदार ने आरूष पर हमला किया और उसे उठा ले गया। वहीं छोटा भाई घबराकर भाग गया, जिसने परिवार वालों को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग व परिवार वालों के शोर मचाने पर गुलदार ने आरूष को कुछ ही दूरी पर छोड़कर भाग गया, लेकिन वहीं घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम को दी। वहीं प्रधान संदीप रावत ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं वन विभाग और प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top