उत्तराखंड

दु:खद : अल्मोड़ा में घात लगाए बैठे गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला, परिजनों में मचा कोहराम

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है, वहीं ताजा मामला अल्मोड़ा का है, जहां धौलादेवी विकासखंड में देर शाम को गुलदार (Guldar attack child) ने एक 10 वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया, जिसके बाद बच्चे का शव जंगल से बरामद हुआ। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर शाम को अलमोड़ा जिले के भनोली तहसील के अंतर्गत नैनी-नैलपड़ गांव है, जहां (10) वर्षीय आरव बोरा, पुत्र रमेश बोरा पड़ोस में अपने ताऊजी के घर टीवी देखने गया था, और टीवी देखने के बाद वह अपने घर वापस जा रहा था, तभी अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर उसे जंगल की ओर खींच ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

वहीं ग्रामीणों के शोर- शराबे के बाद जब उसकी खोजबीन की गई तो बच्चे का अधखाया शव मिला।

वहीं, घटना के बाद प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, प्रशासन ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि, वन विभाग और प्रशासन आगे की कार्यवाही में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

अल्मोड़ा सिविल सोयम के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने कहा सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, और पीड़ित परिवार को 1 लाख की राहत राशि जारी कर दी गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top