- शराब माफियाओं पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, पनपने से पहले ही दबोचे 04 शराब तस्कर
- ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत कार्यवाही
रिपोर्ट कनखल/ हरिद्वार/ जोनी चौधरी
ड्रग्स फ्री देव भूमि 2025 के अन्तर्गत कनखल पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। दिनांक 06.08.2023 की मध्य रात्रि मे थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे शराब तस्करी के सम्बन्ध मे एक सर्च अभियान चलाया गया। जिसमे थाना क्षेत्र के 04 अभियुक्तों को अबैध शराब मय 02 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों में से रामकरण पुत्र जयप्रकाश नि0 ग्राम अजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार, सचिन पुत्र इतवारु नि0 लोधी कालौनी कुम्हारगढा थाना कनखल हरिद्वार, रामलाल पुत्र पूरण लाल नि0 बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार, सिदार्थ उर्फ सिद्दू पुत्र पदम सिहं नि0 बाल्मिकी बस्ती थाना कनखल हरिद्वार शामिल हैं।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से अभि0 राम करण से 50 पव्वे देशी शराब, अभि0 सचिन से 25 पव्वे देशी शराब, अभि0 रामलाल से 23 पव्वे देशी शराब, अभि0 सिदार्थ उर्फ सिद्दू से 56 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।
इसके अलावा पुलिस को स्कूटी रंग सफेद नम्बर UK08BC 4618, स्कूटी रंग ग्रे एक्टिवा नम्बर UK08AY5015 भी बरामद हुई हैं।
पुलिस टीम में उ0 नि0 धनराम शर्मा, उ0 नि0 भजराम चौहान, हे0का0 298 जसबीर सिहं, का0 407 सतेन्द्र सिहं, का0 938 बलवन्त सिहं, का0 481 अरविन्द, का0 801 जितेन्द्र राणा आदि मौजूद थे।
