उत्तराखंड

दुःखद : छुट्टी पर घर आए हवलदार का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

छुट्टी पर घर आए हवलदार का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

गौचर (चमोली)/इंफो उत्तराखंड 

आसाम राइफल्स में तैनात हवलदार मोहन सिंह नेगी, जो हाल ही में छुट्टी पर अपने घर पनाई (गौचर) आए थे, का आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को रुद्रप्रयाग स्थित आर्मी की 6 ग्रेनेडियर्स यूनिट ने सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार गौचर भट्टनगर के समीप अलकनंदा नदी तट पर किया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे 300 पौधे

हवलदार नेगी नागालैंड में तैनात थे और दो दिन पहले ही घर लौटे थे। शनिवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें गौचर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर के हायर सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, श्रीनगर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के नाम पर किया पौधारोपण

पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया। सोमवार सुबह आर्मी यूनिट को सूचना देने के बाद सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  सभी स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट : डाॅ. रावत

हवलदार मोहन सिंह नेगी अपने पीछे माता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटा रुद्रप्रयाग के पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गौचर में छात्रा है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top