उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट : 5 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित। 

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 11 जिलों में चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी है कि देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और यूएसनगर जिलों में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

भारी बारिश के मद्देनजर एहतियाती उपायों के तहत देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों और अधिकारियों को सतर्क रहने और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top