उत्तराखंड

सावधान : यहां एक युवती को सोशल मीडिया पर भारी पड़ा प्यार करना। जानिए पूरा मामला

Advertisements

हरिद्वार/ इंफो उत्तराखंड

इन दिनों हर कोई शख्स सोशल मीडिया जैसे नेटवर्क मार्केट से जुड़ा है, तो वहीं एक तरफ सोशल मीडिया लोगों के लिए कमाई का जरिया बन गया है, तो दूसरी तरफ लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़।

वहीं बात करें हरिद्वार की जहां रानीपुर कोतवाली में एक युवती को सोशल मीडिया पर प्यार करना महंगा पड़ गया। जिसमें युवती को अपनी इज्जत के साथ ही पैसे भी गंवाने पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

युवती ने पुलिस को बताया कि वह बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। और उसके साथ चिराग कर्णवाल निवासी जे-92 शिवालिक नगर में पढ़ता है।

पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती दिल्ली के रहने वाले गौरांश से हुई थी। वहीं गौरांश और चिराग कर्णवाल आपस में दोस्त है। गौरांश और पीड़िता के बीच काफी दिन से बातचीत चल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

पीड़िता ने गौरांश को अपने कुछ फोटो और वीडियो भी शेयर किए हैं। आरोप है कि इन्हीं फोटो और वीडियो को लेकर गौरांश ने पीड़िता का ब्लैकमेल करना शुरू किया।

जिसके बाद पीड़िता ने भी अपनी इज्जत बचाने के लिए चिराग कर्णवाल के जरिए गौरांश को हजारों रुपए की नकदी, एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी, सोने के टॉप्स, सोने की बाली भिजवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

वहीं आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने ये पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी।

कोतवाली रानीपुर इंचार्ज ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें दो आरोपियों के खिलाफ तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top