उत्तराखंड

हादसा : लंबे जाम में फंसी कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक की मौत

हादसा : यहां कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर, चालक की मौत

पीपलकोटी/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आई है, जहां बद्रीनाथ हाईवे पर लंबे समय से जाम में फंसे वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ कर गिर गया। वहीं इस हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों ने कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम को तेज बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से लंबा जाम लग गया, जिसके बाद वाहनों को कहीं घंटों तक लंबे जाम सामना करना पड़ा।

हालांकि इसी दौरान पीपलकोटी से करीब 1 किलोमीटर आगे तैला घाम के पास जाम में फंसी कार संख्या UK07-TB 2798 जिसके ऊपर पहाड़ी से बड़ा पत्थर आकर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Landslide: टनल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम

लेकिन जाम के चलते सवारियां कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली, लेकिन चालक वाहन में ही फंस गया और देखते-देखते कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आकर गिर गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंदर फर्स्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top