उत्तराखंड

बड़ी खबर :- हल्द्वानी के मुख्य बाजार में भीषण आग! 6 दुकानें समेत एक मकान खाक! देखिए Video

Advertisements

हल्द्वानी के मुख्य बाजार में भीषण आग, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

हल्द्वानी। नया बाजार क्षेत्र में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लगने से छह दुकानें और एक मकान जलकर खाक हो गए। इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ, जबकि नगर प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर देर से पहुंचीं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पानी खत्म हो जाने से आग बुझाने में और देर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग बुझाने के लिए 50 लाख की लागत से बनाए गए फायर हाइड्रेंट में पानी नहीं था। साथ ही, बचाव कार्य में आई जेसीबी का डीजल खत्म हो जाने से राहत कार्य बाधित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

इस घटना ने नगर निगम और प्रशासन की आपदा प्रबंधन क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंचती और हाइड्रेंट में पानी होता, तो नुकसान कम हो सकता था।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपाई ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

स्थानीय लोगों का गुस्सा

आग से प्रभावित लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर बार ऐसी घटनाओं के बाद केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाए जाते।

इस घटना ने नगर निगम की तैयारियों और आपदा प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top