उत्तराखंड

Uttarakhand : मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने किया मसूरी उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश

मसूरी/देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी के उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में व्यवस्थाओं को जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने और उन्होंने सीएमएस को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

मंत्री जोशी ने स्वास्थ्य सचिव से फोन पर वार्ता कर अटेचमेंट पर गये तीन चिकित्सकों को तत्काल मसूरी वापस भेजने के निर्देश दिए और मसूरी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा स्टॉफ की कमी को पूरा करने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने कहा नर्सिंग स्टॉफ की कमी होने से अस्पताल के संचालन में परेशानी हो रही है। मंत्री ने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है और शीघ्र ही इस समस्या को दूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

उन्हानें आक्सीजन प्लांट खराब होने पर भी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इसे तत्काल ठीक करवाया जाय और जो चिकित्सक उच्च शिक्षा के लिए गए हैं, उनके स्थान पर संबंधित चिकित्सकों की तैनाती की जाय।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

मंत्री जोशी ने कहा कि एक माह में नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती की जायेगी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सीएमएस यतेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, अरविन्द सेमवाल, कुशाल राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top