जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बोलेरो वाहन संख्या नंबर UK 04 TA, 4777 पाटी तहसील क्षेत्र में सूखीढांग-डांडा-मिडार मोटर मार्ग पर स्थित कुलियाल गांव के चामी तोक के पास हुआ।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि बोलेरो में 9 लोग सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों के पहचान
1. चंद्रा देवी पत्नी चिंतामणि ग्राम बिनवाल गांव तहसील पाटी।
2. मनोरथ निवासी गोलडांडा तहसील पाटी।
3. पान सिंह (पुत्र गणेश सिंह) परवाल निवासी परेवा तहसील पाटी है।
घायलों के नाम
1. रंजीत कुमार (28) पुत्र हर प्रसाद निवासी उगनपुर बहेड़ी यूपी।
2. डालचंद (33) पुत्र दिलीप सिंह निवासी उगनपुर बहेड़ी यूपी।
3. गौरी थ्वाल (12) पुत्री कृष्णा थ्वाल निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल।
4. पार्वती देवी (60) पत्नी रेवा दत्त निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल।
5. भुवन चंद सनवाल (34) पुत्र नारायण दत्त सनवाल निवासी खन्स्यु जनपद नैनीताल।
6. भुवन चंद्र गोला (36) पुत्र कृष्ण चंद्र गोला निवासी गोलडाडा तहसील पाटी है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों को परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायत देने की घोषणा की है. वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए की मदद की जाएगी।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें