उत्तराखंड

दु:खद (accident) : यहां गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 3 लोगों की मौत, 4 बच्चों सहित 10 लोग घायल

उत्तरकाशी/इंफो उत्तराखंड

उत्तरकाशी बड़कोट से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां देर रात एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात डाबरकोट के समीप एक बोलेरो वहान संख्या UK 14 TA 0635 जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें 13 लोग सवार थे, ये सभी लोग यमुनोत्री धाम दर्शन करने जा रहे थे। तभी डाबरकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 बच्चों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी:- उत्तराखंड में 1314 नर्सिंग अधिकारियों की होगी तैनाती, दो हफ्ते में मिलेगी नियुक्ति

सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई और टीम के साथ अत्यंत विषम परिस्थितियों में रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतर कर उक्त वाहन तक अपनी पहुंच बनाई।

जिसमे सर्वप्रथम सभी घायलों को रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। व उसके उपरांत मृत लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी पुलिस भर्ती: तीसरे दिन 388 अभ्यर्थी हुए शामिल, 309 सफल!

घायलों का विवरण :-

  1. बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
  2. अन्नू पुत्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
  3. रचना पत्नी अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  4. दिनेश पुत्र किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  5. मोनिका पुत्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  6. कृतिका पुत्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  7. वोदी पुत्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  8. लक्ष्मी पत्नी बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  9. प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
  10. प्रमोद पुत्र श्री तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- धामी सरकार का कड़ा संदेश, उत्तराखण्ड में होली पर मिलावटी उत्पाद बेचे तो खैर नहीं

मृतकों का विवरण :-

  1. चालक पूरणनाथ पुत्र गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई।
  2. जयश्री पुत्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
  3. अशोक पुत्र महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top