Ad Ad
राजनीति

बिग ब्रेकिंग : किसकी कितनी होगी सीट, नेताजी की बढ़ रही हार्ट बीट, मात्र 24 घण्टे, आग गई फैसले की घड़ी,,,

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के एग्जिट पोल के अनुमानों ने राज्य के लोगों को चकरा दिया है। कुछ एजेंसियों के अनुमानों में तो इतना अधिक अंतर है कि कोई भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जता रहा है तो कोई कांग्रेस की सरकार बना रहा है।

इसके चलते भ्रम की स्थिति बनती दिख रही है, जिसे टूटने में 24 घंटे और इंतजार करना होगा। 10 मार्च को मतगणना के बाद खुलासा हो जाएगा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्तराखंड में सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में सौंपी है। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद सबकी नजर एग्जिट पोल के नतीजों पर लगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल नगर पालिका को मिले पांच नए कूड़ा वाहन

यूपी, पंजाब, गोवा और मणिपुर से लेकर उत्तराखंड तक सभी यह जानने को उत्सुक हैं कि किस दल की सरकार बनने की संभावना है। उत्तराखंड को लेकर एग्जिट पोल के अनुमानों ने भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। इन अनुमानों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता अपनी-अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के विकास को नई गति दे रही धामी सरकार : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तो यहां तक कहना है कि 10 मार्च को चुनाव के जो परिणाम आएंगे, उसमें भाजपा एग्जिट पोल के अनुमानों से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। कहने का कुछ ऐसा ही अंदाज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी है। रावत प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि एग्जिट पोल के अनुमानों से पार्टी के इस दावे पर मुहर लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के नाम पर किया पौधारोपण

उधर, एग्जिट पोल के अनुमानों को लेकर प्रदेश का जनमानस भी उलझन में है। अब उसकी नजर 10 मार्च को मतगणना पर लगी है। सियासी जानकारों का मानना है कि उत्तराखंड को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान सटीक दिखाई दे रहे हैं। इन अनुमानों से यही प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में भाजपा या कांग्रेस दोनों में से कोई भी दल सरकार बना सकता है। अनुमानों में बड़े अंतर को लेकर जो भ्रम बना हुआ है, अब वह 10 मार्च को ही टूटेगा।

 

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top