Ad Ad
उत्तराखंड

बड़ी खबर : नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर देकर ठगी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र ने बीते 12 नवंबर को मुरादाबाद रोड स्थित एएसपी कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान एक महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने उसे और उसकी सहेली को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने नैनीताल को दी करोड़ों की सौगात

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने विशेष अभियान समूह (एसओजी) और अन्य टीमों का गठन कर कार्रवाई की, जिसके तहत आरोपी चारू चन्द्र जोशी को गिरफ्तार किया गया। घटना का खुलासा करते हुए काशीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभय सिंह ने बताया कि आरोपी चारू चन्द्र जोशी एक शातिर ठग है, जो महिलाओं को नौकरी लगवाने और शादी के झांसे में फंसाकर उनसे ठगी करता रहा है।

एसपी अभय सिंह के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता से ऑनलाइन मेट्रीमोनियल साइट पर संपर्क किया और धीरे-धीरे भरोसा जीतते हुए उसे और उसकी सहेली को स्थायी सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। दोनों ने आरोपी पर विश्वास कर 8,57,000 रुपये उसे सौंप दिए, जो उसने धोखाधड़ी से हड़प लिए। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने कई अन्य महिलाओं से डेटिंग ऐप्स और मेट्रीमोनियल साइट्स के जरिए संपर्क बढ़ाकर उन्हें सरकारी नौकरी और शादी का झांसा देकर ठगी की घटनाएं की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अपनी माता जी के नाम पर किया पौधारोपण

मुकदमा दर्ज और आगे की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि चारू चन्द्र जोशी महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने का आदी रहा है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चारू चन्द्र जोशी जैसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जलवायु परिवर्तन से निपटने हेतु पर्यावरण संरक्षण जरूरी : सुबोध उनियाल

बाइट: “चारू चन्द्र जोशी एक शातिर अपराधी है, जो महिलाओं को झूठे वादों और झांसे में फंसाकर ठगी करता है। पुलिस टीम ने तत्परता से काम करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।” — अभय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, काशीपुर।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top