उत्तराखंड

ब्रेकिंग : लालकुआं में नाबालिग से दुष्कर्म! पूरे क्षेत्र में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Advertisements

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर न्यायालय के आदेश के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामला गंभीर होने एवं गैर संप्रदाय का होने के चलते कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ‘स्पार्क 26’ फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन

पीड़िता के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि वो और उसकी पत्नी काम पर गए हुए थे, नाबालिग घर पर अकेली थी, तभी पड़ोस के रहने वाला किशोर जबरन उनके घर में घुस गया। उसने बालिका को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया. शाम को जैसे ही दोनों घर पहुंचे, उन्हें नाबालिग बदहवास स्थिति में मिली।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

आनन-फानन में नाबालिग को एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों से पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय कोतवाली में पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ 376, 452 एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेते हुए न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रामकुमार वालिया का जन्मदिन भव्य रूप से मना
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top