भगवानपुर/इंफो उत्तराखंड
भगवानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से सात से अधिक श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। वहीं श्रमिकों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को अचानक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से एक-एक श्रमिकों की तबीयत अचानक बिगड़नी शुरू हो गई।
जिसके बाद आनन फानन श्रामिकों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर श्रमिकों का हालचाल जाना, जहां उनकी हालत में पहले से सुधार है।
भगवानपुर क्षेत्र की दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव के मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें