हिल न्यूज़

नवरात्र की महाष्टमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद : गणेश जोशी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

शारदीय नवरात्र की महाष्टमी के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी व सौरभ नांगिया द्वारा जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार मंदिर में पहुंचे।

मंत्री जोशी ने मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन किया। अष्टमी पूजन कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी की उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  अनुराग रावत ने "नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन" में दिखाई अदम्य इच्छाशक्ति

अष्टमी तिथि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी पत्नी, पुत्र तथा पुत्रवधु व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ कन्याओं को भोग लगाकर माता के स्वरूप कन्याओं की पूजा की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि हमारी आस्था और श्रद्धा हमारे त्यौहार समाज को बड़ा संदेश देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : दून अस्पताल में पेट के कैंसर का जटिल ऑपरेशन सफल

आज के अधुनिक समाज में नवरात्र और अष्टमी पूजन जैसे त्यौहार बेटियों को बेटों के बराबर ही स्थान एवं महत्व और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने और उनका सम्मान करने व बेटियों के संरक्षण का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राइवेट आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कार्योजित कार्मिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं : मोर्चा

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, सीएम धामी की पत्नी गीता धामी, जोगेंद्र पुंडीर सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं स्थनीय लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top