उत्तराखंड

भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर महाराज ने दी शुभकामनायें, यात्रियों से किया ये अनुरोध 

देहरादून। भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने से पूर्व अपना पंजीकरण करवाने के साथ-साथ उनसे सरकार द्वारा जारी यात्रा नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया है।

महाराज ने कहा कि श्री केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गयी। उन्होने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 27 अप्रैल को खोले दिये जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

उन्होने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 17,92,904 (सतरह लाख बयानवे हजार नौ सौ चार) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 6,35,230 (छः लाख पैंतीस हजार दो सौ तीस), बद्रीनाथ हेतु 5,35,551 (पांच लाख पैंतीस हजार पांच सौ इक्कीयावन), गंगोत्री हेतु 3,26,111 (तीन लाख छब्बीस हजार एक सौग्यारह), यमुनोत्री हेतु 2,82,757 (दो लाख बयासी हजार सात सौ सत्तावन) एवं हेमकुण्ड हेतु 13,255 (तेरह दो सौ पचपन) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

धर्मस्य एवं पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,56,12058 (दस करोड़ करोड़ छप्पन लाख बारह हजार अट्ठावन) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के नये प्रदेश अध्यक्ष बने सौरव वत्स

उन्होने चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्री अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सएप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top