उत्तराखंड

विकासखण्ड द्वारीखाल में खाद्य सर्तकता समिति के अध्यक्ष बने महेन्द्र सिंह राणा (Mahendra Singh Rana)

  • विकासखण्ड द्वारीखाल में खाद्य सर्तकता समिति के अध्यक्ष बने महेन्द्र सिंह राणा

विकासखण्ड द्वारीखाल में प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय खाद्य सतर्कता समिति का गठन किया गया। जिसमें पूर्ति निरीक्षण चैलूसैंण भुपेन्द्र सिंह बिष्ट सचिव एवं महेंद्र सिंह राणा को अध्यक्ष खाद्य सर्तकता समिति के पद पर नामित किए गए।

खाद्य पूर्ति निरीक्षक द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड के अन्तर्गत ए.पी.एल के 1296 कार्ड धारक यूनिट 4060 है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा,बी.पी.एल. के 2932 कार्ड यूनिट 9860, अन्त्योदय के 235 कार्ड यूनिट 598 वर्तमान समय में प्रचलित है। ए.पी.एल कार्डधारको को 7 किलो 500 ग्राम चावल,11.00 प्रति किलो की दर से,बी.पी.एल. कार्डधारको को 1 किलो 900 ग्राम गेहूॅ, 3 किलो 100 ग्राम चावल, कुल 5 किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से गेहूॅ 2 रू0 प्रति किलो की दर से चावल 3रू0 प्रति किलो की दर से तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को 13 किलो 300 ग्राम गेहॅू, 21 किलो 700 ग्राम चावल कुल 35 किलोग्राम राशन गेहूॅ 2रू0 प्रति किलोग्राम की दर से तथा चावल 3रू0 प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

ए.पी.एल. कार्डधारको को छोड़कर बाकी सभी बी.पी.एल. अन्त्योदय कार्ड धारको को राशन फ्री में वितरण किया जा रहा है। विकासखण्ड में कुल 3963 कार्ड एवं 14518 यूनिट वर्तमान में प्रचलित है, खाद्य सर्तकता समिति में विकासखण्ड के तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य, तीन ग्राम प्रधान, पॉच राशन कार्ड धारक एवं तीन सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने समिति में नामित सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि मुझे विश्वास है कि समिति कार्डधारको के हित में अच्छा कार्य करेगी, समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतो में छूटे हुए पात्र बी.पी.एल. एवं अन्त्योदय परिवारों का सर्वे कर राशन कार्ड जारी करने हेतु सूची तीन दिन के अन्दर खण्ड विकास अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट,सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयदीप रावत, समिति के नामित सदस्य ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्रेन डीलर, एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यवाही का संचालन खाद्य निरीक्षक भुपेन्द्र सिंह ने किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top