उत्तराखंड

दु:खद : अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की वजह से बड़ा हादसा। सेना के 7 जवान हुए शहीद

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, यहाँ कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले हिस्से में हिमस्खलन होने से भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं। सेना द्वारा रेस्क्यू कर हिमस्खलन वाली जगह से सैनिकों के शवों को निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

सैनिकों के शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सेना चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है। बता दें कि जिन इलाके में बर्फीले तूफान और एवलॉन्च की घटना हुई, वहां पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे, वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

राज्य के चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 731 से ज्यादा सड़कें बंद कर दिए गए थे। इलाके के चीन से सटा होने की वजह से यहां पर सेना के जवान गश्त लगाते रहते हैं। गश्त के दौरान ही ये हादसा हुआ। हादसे के बाद सेना लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटी थी। बचाव कार्यों में सहायता के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के कारण मौसम अभी भी काफी खराब बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top