उत्तराखंड

बड़ी खबर : SSP हरिद्वार के निर्देश पर शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी, 20 हजार लीटर लाहन सहित शराब बनाने के उपकरण किए नष्ट

जोनी चौधरी लक्सर।

लक्सर-

होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनी रहे इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए लक्सर कोतवाली पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से जंगलों के मध्य नालों के बीच बनाए गए शराब माफियाओं के ठिकानों पर छापेमारी करके लगभग 20000 लीटर लाहन शारब सहित शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”नशामुक्त देवभूमि मिशन 2025″* को सफल बनाकर समाज को सुधारने और होली के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर कार्रवाई करते हुए लक्सर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह व एसएसआई अंकुर शर्मा, एसआई मनोज नौटियाल तथा कांस्टेबल वीरेंद्र, प्रभाकर, मनमोहन सिंह, पीआरडी लोकेश की टीम ने ड्रोन कैमरों की मदद से कोतवाली क्षेत्र के गांव डेरा कलाल के घने जंगलों में नालो के मध्य बड़े गड्ढों में त्रिपाल ढक कर ड़र्मों में छुपा कर रखा लगभग 20000 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस दौरान अड्डे बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबारियों को चिन्हित कर आसपास के देहात क्षेत्र के सभी गुप्त ठिकानों पर इसी प्रकार की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top