उत्तराखंड

लक्सर- (बड़ी खबर) विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज़ प्रताड़ना और मारपीट का आरोप, पिता के साथ पहुंची कोतवाली

जोनी चौधरी हरिद्वार प्रभारी।
9548216591

लक्सर : मुबारकपुर अलीपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मारपीट के बाद विवाहिता के परिजन उसे लक्सर कोतवाली लेकर पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।

विवाहिता के पिता जगदीश ने बताया कि 3 साल पहले दिसंबर के महीने में उन्होंने धूमधाम के साथ अपनी बेटी की शादी मुबारकपुर अलीपुर गांव निवासी के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से खूब दान दहेज भी दिया था। मगर शादी के बाद से ही उनकी बेटी का पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

मांग पूरी न होने पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। तीन दिन पहले पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी के साथ खूब मारपीट की। बेटी द्वारा सूचना मिलने पर वो उसके घर पहुंचे और उसे सीधा लक्सर कोतवाली लेकर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

इतना ही नहीं पीड़िता ज्योति ने आरोप लगाया कि उसके पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है। ऐसा करने से रोकने पर पति द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है और दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया जाता है। पीड़िता ने लक्सर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

प्रीता की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top