उत्तराखंड

बड़ी खबर : CM आवास में घुसा मॉनिटर लिजर्ड (monitor lizard), मची अफरा-तफरी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

जनपद देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में अचानक से मॉनिटर लिजर्ड (गोह) के घुस जाने से अफरा-तफरी मच गई।

वहीं इसकी सूचना वन मुख्यालय की रेस्क्यू टीम को दी गई, जिस पर रेस्क्यू टीम के सदस्य मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मॉनिटर लिजर्ड को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेसियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका

मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि वर्षा काल के कारण आवास परिसर में घास और झाड़ियां बड़ी हो गई है, जिसकी आजकल कटाई छटाई हो रही है, वहीं आवास में एक मॉनिटर लिजर्ड (गोह) पहुंच गया, जिसको देख कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

वन विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि मॉनिटर लिजर्ड जहरीली नहीं होती है, जबकि यह सरीसृप अवश्य हैं, लेकिन आमतौर पर इनसे कोई खतरा नहीं होता।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

हालांकि इनकी पूंछ बेहद पैनी होती है, और इससे यह अपना बचाव आसानी से कर सकती हैं, इसके अलावा इनकी लार भी मनुष्य की त्वचा और आंखों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि यह उच्च कोटि का प्रोटीन पचाने के लिए होता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top