स्वास्थ्य

बड़ी खबर : मसूरी में गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो! तीन पर्यटक हुए घायल। पढ़े,,,

मसूरीः सुवाखोली के पास एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि इस घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अब आधुनिक और छात्र केंद्रित होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर के समय सुवाखोली से एक किलोमीटर पहले मसूरी की ओर आ रही स्कॉर्पियो कार संख्या UP 16 DP 9916 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन लोग देवेश सिंह निवासी सिकंदराबाद उत्तर प्रदेश, कुणाल ठाकुर निवासी मयूर विहार दिल्ली और ललित शर्मा निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश मामूली रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 58वें दिन भी जारी

वहीं, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। घटना की सूचना घायलों परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल, तीनों लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है और सभी सुरक्षित हैं। सभी पर्यटक धनौल्टी घूमकर मसूरी वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  अब आधुनिक और छात्र केंद्रित होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top