Ad Ad
उत्तराखंड

नमामि नर्मदा-यमुना-गंगा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव बनीं सरोज डिमरी

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी को नमामि नर्मदा, नमामि यमुना, नमामि गंगा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सरोज डिमरी को नमामि नर्मदा, नमामि यमुना और नमामि गंगा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इस घोषणा से राज्य के आंदोलनकारियों और प्रदेशवासियों में हर्ष की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को एसजीआरआर सहसपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

डिमरी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आज भी राज्य की प्रगति के लिए सक्रिय हैं। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनकी नेतृत्व क्षमता से मोर्चा और सशक्त होगा।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस 2026: वैदिक योग परंपरा की नई ध्वजवाहक बनीं 18 विश्व रिकॉर्डधारी योगिनी वान्या शर्मा

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव थपलियाल ने कहा कि डिमरी के अनुभव और समर्पण से गंगा, यमुना और नर्मदा नदियों के संरक्षण में अभूतपूर्व कार्य होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष व्यास, मंडल अध्यक्ष रंजनपाल, इंदिरा आर्य और खेलकूद प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष प्रेम पाटोदिया उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  29 जून को लगेगा देहरादून में रोजगार मेला, 85 पदों पर भर्ती का अवसर

यह नियुक्ति उत्तराखंड के विकास और नदी संरक्षण अभियान के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top