उत्तराखंड

नैनीताल: कोसी नदी में नहाते वक्त डूबा नेपाली युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

 नैनीताल: कोसी नदी में डूबे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

नैनीताल। कोसी नदी में नहाते समय डूबे नेपाली मूल के युवक का शव एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसा शनिवार देर शाम खैरना क्षेत्र के नावली पुल के पास हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास योजनाओं के लिए ₹1344 करोड की स्वीकृति

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को खैरना क्षेत्र में नावली जनता पुल के पास कोसी नदी में नहाते समय करण औली (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी नेपाल, गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम जरूरी रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद करण औली का शव नदी से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाल कर मौके पर मौजूद राजस्व उपनिरीक्षक के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top