उत्तराखंड

बड़ी खबर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हाईकोर्ट से जारी हुआ नोटिस। देखें वीडियो….

Advertisements

हरिद्वार/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सीएम पद को लेकर माथापच्ची हो रही है वही आज हरिद्वार के चर्चित पुस्तकालय पुस्तकालय निर्माण घोटाले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हाईकोर्ट से नोटिस जारी कर दिया गया है। और पुस्तकालय निर्माण पर जवाब मांगा है। इसके अलावा उस समय के अधिशासी अभियंत आरईएस रामजी लाल को भी नोटिस जारी किया गया है। दोनों से 20 अप्रैल तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

देखें वीडियो :-

हाईकोर्ट में पुस्तकालय घोटाले में हरिद्वार निवासी समाजिक कार्यकर्ता सचिदानंद डबराल ने अपने अधिवक्ता शिव भट्ट की मार्फत जनहित याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए सरकार ने जवाब मांगा था। इस मामले में नगर निगम को भी पार्टी बनाया गया था। वहीं दूसरी ओर कोर्ट ने अब इस मामले में मदन कौशिक को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोप सीधे तौर पर मदन कौशिक पर ही जिनकी विधायक निधि से हरिद्वार में 11 पुस्तकालय बने और जिनके निर्माण में खामियां पाई गई। वहीं जिस विभाग ने इनको बनाया, तब के अधिशासी अभियंता रामजी लाल को भी नोटिस जारी किया गया है। वहीं इस मामले में अब मदन कौशिक की मुश्किलें बढ़ सकती है। मदन कौशिक हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पांचवी बार जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top