हिल न्यूज़

अच्छी खबर : नर्सेज महासंघ ने स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में 1564 पदों पर अभिलेख सत्यापन का कैलेंडर जारी करने पर मंत्री का जताया आभार 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत से मिला और उनको स्वास्थ्य विभाग में 1564 पदों पर 15 मई 2023 को अभिलेख सत्यापन का कैलेंडर जारी करने और नर्सिंग भर्ती को गतिमान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि माननीय मंत्री जी द्वारा बाहरी राज्यों के चयन को रोकने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और 1400 पदों पर नर्सिंग भर्ती वर्षवार करने का आश्वासन भी दिया कि बहुत जल्द चिकित्सा शिक्षा के 1400 पदों पर नर्सिंग भर्ती वर्षवार कर दी जाएगी और जल्द ही विज्ञापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई बनेगा बच्चों की रचनात्मकता का मंच, कोना कक्षा का धाद ने की पहल

इसके पश्चात संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में भी वार्ता की गई उनके द्वारा बताया गया कि नर्सिंग प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी गई है 19 मई से बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे और 31 मई से अभिलेख सत्यापन का कार्य शुरू किया जा रहा है। जिसका कैलेंडर कल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

कैलेंडर में डिप्लोमा पुरुष अभ्यर्थियों के चार्ट में कुछ खामियां थी जिसको संगठन द्वारा अवगत कराया गया जिसको तुरन्त बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर संशोधित कर ठीक कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर

संगठन द्वारा चिकत्सा सेवा चयन बोर्ड का भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया आज के प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, संगठन की प्रवक्ता अलका चौहान, हेमा नेगी, नीतू रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top