हिल न्यूज़

कल्जीखाल पहुंचने पर प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा (Mahendra Singh Rana) का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं एवं आतिशबाजी से किया जोरदार स्वागत 

  • कल्जीखाल मण्डल हुआ भाजपामय महेन्द्र सिंह राणा प्रमुख द्वारीखाल का हुआ भव्य स्वागत

देहरादून में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर पहली बार कल्जीखाल पहुंचने पर मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं एवं आतिशबाजी से राणा का स्वागत किया।

कल्जीखाल बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर भाजपा के नारों से कल्जीखाल बाजार को गुंजायमय कर दिया। महेन्द्र राणा के भाजपा में शामिल होते ही कल्जीखाल विकासखण्ड़ के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पटवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया, जिससें पूरा कल्जीखाल मण्डल भाजपामय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking : कांग्रेस ने की जिला पंचायत के समर्थित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

उसके बाद एक गोष्ठी सम्पन्न हुयी जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेन्द्र सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है। राणा कल्जीखाल में तीन बार निर्विरोध रूप से प्रमुख भी रह चुके है। उन्होंने विकास खण्ड़ के विकास में बहुत बड़ा योगदान किया है। उन्होंने कल्जीखाल में अपनी छाप छोड़ रखी है।

वर्तमान में उनकी पत्नी बीना राणा कल्जीखाल प्रमुख है तथा भाजपा की कार्यकारिणी में पहले से ही पदाधिकारी है। प्रमुख राणा ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर गर्व का अनुभव कर रहा हूं। आप लोगों का सहयोग एवं प्यार हमेशा ही मिलता रहा है। मैं यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ हूं। मैं पार्टी के लिये तन मन धन से समर्पित रहूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  गजब : भू-माफियाओं ने बेच डाली सड़क, 14 साल बाद खुला फर्जीवाड़ा! अब हुआ मुकदमा दर्ज।

इस अवसर पर प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी, महामंत्री रोजेन्द्र खुगशाल एवं नरेन्द्र पटवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रमेशचन्द्र शाह, कनिष्ट उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कल्जीखाल सुधीर भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष डोभाल, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख महेन्द्र मवाडा, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख दरवार सिंह नेगी, प्रधान ग्राम सभा धारी मदन सिंह रावत, ओलना श्रीमोहन, गहड़ पूरण सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद,

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- DM मयूर दीक्षित ने रोका 5 अधिकारियों का वेतन। जानिए वजह

उपाध्यक्ष सुभाष डोभाल, लक्ष्मीकान्त, न्याय पंचायत संयोजक लक्ष्मण सिंह, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह, पदाधिकारी महिलाएं रजनी मौर्य, रजनी देवी, संगीता, नीरजा खुगशाल, सामािजक कार्यकर्ता अशोक रावत, सन्तोष रावत, अजय पटवाल आदि जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top