Ad Ad
उत्तराखंड

Big breaking : SSP देहरादून के निर्देश पर, दून पुलिस ने किया कोतवाली क्षेत्र में बंद दुकानों में चोरी की घटनाओं का खुलासा। शातिर चोर गिरफ्तार 

दून पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में दुकानों में हुई चोरी की दो बड़ी घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी की गई नकदी, शादी का सामान और कपड़े बरामद किए गए हैं।

देखिए वीडियो :- 

पहली घटना:  पलटन बाजार निवासी मनोज कुमार गोयल ने 5 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दुकान का शटर तोड़कर नकदी और शादी का सामान चोरी कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET-UG 2026 Re-exam: उत्तराखंड के स्थायी निवासियों के लिए रोडवेज बसों में सफर बिल्कुल फ्री, बस दिखाना होगा एडमिट कार्ड

दूसरी घटना: मच्छी बाजार निवासी नौशाद ने शिकायत की कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर नगदी, दूल्हे की शेरवानी और 10-12 कोट-पैंट के सेट चोरी कर लिए गए।

इन शिकायतों पर कोतवाली नगर में दो मामले दर्ज किए गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  कार्तिक स्वामी मंदिर में वीडियो शूटिंग पर विवाद

मुखबिर की सूचना पर 7 दिसंबर को चकराता रोड के जनपथ कॉम्प्लेक्स के पीछे झाड़ियों से शादाब (23) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से कुल ₹16,000 नकदी, 50-50 के 12, 20-20 के 29, और 10-10 के 27 मालाओं के साथ चार शेरवानी और आठ कोट-पैंट बरामद हुए।

आरोपी का बयान :-

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी करता था। उसने कुछ नकदी उधारी चुकाने और नशे पर खर्च करने की बात भी कबूली।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी युग में बदला देवभूमि का स्वरूप

आरोपी शादाब इससे पहले थाना रायपुर क्षेत्र में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस टीम में हर्ष अरोड़ा, साहिल वशिष्ठ, आदित्य सैनी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

देहरादून पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ उनकी सतर्कता और कार्रवाई में कोई कमी नहीं है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top