उत्तराखंड

चमोली में बड़ा हादसा : टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से एक की मौत, अन्य घायल 

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह/ चमोली 

तड़के बनाला कांडई मोटर मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरने से एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग घायल हो गए हैं।

बताया गया कि वाहन कांडई गांव से नंदप्रयाग आ रहा था। थाना नन्दानगर को सूचना प्राप्त हुई कि काण्डई गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वाहन संख्या UK-02-PA-0058 (टेंपो ट्रैवलर) सडक से 20-25 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक सहित 12 लोग सवार थे। वाहन में सावर चार लोगों को कोई चोट नहीं आयी है, जिन्हें घटनास्थल से ही घर भेज दिया गया है। सात लोगों को चोटे आयी है जिन्हें 108 की माध्यम जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जबकि एक महिला की मृत्यु हो गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

घायलों में कन्हैया लाल पुत्र रैदास उम्र (59) वर्ष निवासी काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली, बृजेश पुत्र कन्हैया लाल उमर (28) वर्ष पता उपरोक्त (चालक), अखिलेश कन्याल पुत्र आशाराम उम्र (51) वर्ष पता उपरोक्त, अभिषेक कन्याल पुत्र अखिलेश कन्याल उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, रोहित पुत्र राजकुमार उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, मोहित पुत्र राजकुमार उम्र (16) वर्ष पता उपरोक्त, संदीप पुत्र अनुसूया लाल उम्र (30) वर्ष शामिल हैं, दुर्घटना में लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैया लाल उम्र (50) वर्ष काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top