उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां बादल फटने की मिली सूचना (cloudburst report), देखें तस्वीरें

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड मे लगातार भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। तो वहीं दुसरी तरफ पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन सब अस्त व्यस्त हो गया। वहीं इस बीच पौड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बादल फटने की सूचना मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

मिली जानकारी के मुताबिक, पौड़ी जिले के श्रीनगर में देर रात दो गांव में बादल फटने की घटना हुई। जोगड़ी और रैतपुरा गांव में बादल फटने से खेतों को भारी नुकसान हुआ है। पानी और मलबा आने से खेत भी तबाह हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

सूचना मिलने के बाद एसडीएम अजयवीर सिंह ने सोमवार सुबह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि दोनों गांव में खेतों और रास्तों को नुकसान पहुंचा है। सड़क मार्ग व बिजली-पानी की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। किसी मकान को क्षति नहीं पहुंची है। वहीं, कोई जन या पशुहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

आपको बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की घटनाएं आम बात हो गई है, हालांकि गनीमत ये है कि इस मानसून में अभी तक बादल फटने से कोई बड़े नुकशान की खबर नहीं आई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top