उत्तराखंड

बड़ी खबर : पौड़ी-कोटद्वार हाईवे पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर घायल

पौड़ी/इन्फो उत्तराखंड

कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली के मलेठी के समीप एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन चालक घायल हो गए हैं। ड्राइवर को 108 एम्बुलेंस के जरिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचाया गया।

सतपुली थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर पाटीसैंण से सतपुली की ओर आ रहा एक पिकअप वाहन मलेठी के समीप अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन चालक की जान बच गई। सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

उन्होंने बताया दुर्घटना में वाहन चालक कोटलमंडा निवासी सुखदेव पुत्र तजवार सिंह घायल हुए हैं। घायल को इलाज के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली लाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। उन्होंने बताया पिकअप पाटीसैंण से सतपुली की ओर आ रहा था। उन्होंने बताया वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

गौरतलब है कि पौड़ी में मतदान के दूसरे दिन पौड़ी देवप्रयाग मोटर मार्ग पर चुनाव कर्मियों का निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें एक मौत व तीन लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top