उत्तराखंड

अच्छी खबर: कुमाऊँ के पांच जिलों में शुरू होंगी “कुक्कुट पालन योजना (poultry farming scheme)

कुक्कुट पालन योजना कुमाऊँ के पांच जिलों में शुरू होंगी

देहरादून। सहाकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के अंतर्गत कुक्कुट पालन योजना राज्य के ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर एवं चम्पावत में भी शुरू की जा रही है। इन पांचों जिलों में दो हजार कुक्कुट पालक लाभार्थियों का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

सहकारिता सचिव व मुख्य परियोजना निदेशक डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने और पलायन रोकने के उद्देश्य से पशुपालन और सहकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रुप से कुक्कुट योजना संचालित की जा रही है। प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के 5 जनपदों देहरादून, पौडी, रूद्रप्रयाग, हरिद्वार एवं टिहरी में पोल्ट्री वैली स्थापित की गई है। जिस योजना से किसान फायदा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

द्वितीय चरण में वित्तीय वर्ष 2023-24 में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर एवं चम्पावत में पोल्ट्री वैली स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है।

कुक्कुट पालन गतिविधि करने के लिए प्रति लाभार्थी को 1.60 लाख रुपए दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजनान्तर्गत मध्यकालीन ऋण एम पैक्स के माध्यम से दिया जायेगा। प्रत्येक जनपद में कुक्कुट पालन गतिविधि संचालित करने के लिए एक नोडल एम पैक्स तथा दो संबद्ध एम पैक्स होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पांडेय ने योजना को किसानों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि समिति के सचिव इस योजना का लाभ लेने वालों के सहयोग करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top