रोजगार/नौकरी

गुड न्यूज : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, रेलवे में 1 लाख पदों पर होगी जुलाई से भर्ती परीक्षा

नई दिल्ली/इंफो उत्तराखंड

प्रदेश में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेढ़ साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा के बाद रेलवे मंत्रालय में भर्ती की कवायद तेजी से शुरू कर दी है।

इसके तहत भारतीय रेल में ग्रुप-डी (चतुर्थ श्रेणी) के एक लाख पदों पर भर्ती के लिए जुलाई से देशभर में कई चरणों में परीक्षाएं शुरू होंगी, जो सिंतबर में समाप्त हो जाएंगी।

इसमें 80% से अधिक पद रेल संरक्षा वर्ग के हैं। यात्री ट्रेनों को सुरक्षित चलाने का दायित्व इनके कंधों पर होता है।

रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ग्रुप डी (लेवल-1 ) में 103769 पद रिक्त हैं। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू करना तय हुआ है।

इसके लिए तारीखों की घोषणा जल्द होगी। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद अब ग्रुप-डी को ग्रुप-सी दर्जा दिया गया है। हालांकि, यह चतुर्थ, श्रेणी यानी 1800 ग्रेड पे लेवल के कर्मचारी हैं।

जून 2023 तक नियुक्ति :-

ग्रुड-डी में प्रमुख रूप से संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसमें गैंगमैन, ‘की-मैन, हेल्पर, खलासी, लाइनमैन, सिग्नल-ट्रैकमैन आदि हैं। इसकी अधिसूचना जनवरी 2019 में जारी की गई थी। जून 2023 तक नियुक्ति करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

एक दिन में इम्तिहान :-

अधिकारी बताया कि ग्रुप -डी के खाली पदों पर भर्ती के लिए जोन के रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) परीक्षा आयोजित कराएंगे। रेलवे के सभी 17 जोन में आरआरसी है।

यह परीक्षाएं देशभर में एक साथ एक दिन होंगी। जबकि अन्य खाली पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) परीक्षाएं आयोजित कराते हैं। देशभर में 21 आरआरबी हैं।

एएसएम की भर्ती पूरी :-

रेलवे ने सहायक लोको पॉयलेट (एएलपी) के 8200 और सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) के 1800 खाली पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं पूर्ण कर ली हैं।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top