उत्तराखंड

Anjali murder case : अंजलि के परिजनों से मिलने लालकुआं स्थित खड़गपुर पहुंची रेखा आर्य, पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा

महिला एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने किया स्वर्गीय प्रिया आर्या के परिजनों को आर्थिक राशि का चेक प्रदान

लालकुआं स्थित खडगपुर गांव में कर दी गई थी कुछ माह पूर्व नाबालिग अंजली उर्फ प्रिया आर्या की हत्या

सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है हर समय खड़ी- रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा

हल्द्वानी/इंफो उत्तराखंड 

आज महिला एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्य लालकुआं स्थित खडगपुर गांव पहुंची जहां उन्होंने बीते अगस्त माह में मृतका अंजली उर्फ प्रीति आर्या के परिजनों से मुलाकात की। इस दैरान कैबिनेट मंत्री ने पीड़ित परिवार का हाल चाल जाना। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान पीड़ित परिवार को चार लाख रूपिए की आर्थिक सहायता राशि भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

इस दौरान उन्होंने कहा की उन्हे पूर्व में जब इस प्रकरण की जानकारी मिली थी तो वह स्वयं उनके परिजनों से मुलाकात करने आई थी।आज वह पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने पहुंची हैं, उन्होंने कहा की भले ही इस आर्थिक मदद से हम पीड़ित परिवार की बेटी को वापस तो नहीं ला सकते है और ना ही परिवार के दुख को कम कर सकते है लेकिन इस छोटी आर्थिक मदद से कही ना कहीं पीड़ित परिजनों की मदद हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

वहीं इस दौरान पीड़ित परिवार ने कैबिनेट मंत्री से जल्द न्याय दिलाने और पुलिस द्वारा कारवाही में ढिलाई बरतने की बात कही, जिसपर मंत्री रेखा आर्य ने नैनीताल जिले के पुलिस कप्तान से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

बता दे की लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के खड़कपुर में बीते 3 अगस्त को 17 साल की नाबालिग लड़की अंजलि उर्फ प्रिया आर्य की हत्या कर दी गई थी जहां इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार भी कर दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top