उत्तराखंड

एम्स निर्देशक मीनू सिंह ने प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन “एसएपीटीकोन 2022” के पोस्टर का किया विमोचन

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

आज स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) द्वारा भारत के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स ऋषिकेश के नवनियुक्त निर्देशक प्रोफेसर मीनू सिंह को पवित्र पावन श्रीरामचरितमानस भेंट की गई।

इस मौके पर एसएपीटी इंडिया ने निर्देशक महोदय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाऐ प्रेषित की व आगामी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही एम्स ऋषिकेश की नवनियुक्त निर्देशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने स्टूडेंट असोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) द्वारा विश्व फिजीयोथेरेपी सप्ताह के अंतर्गत 11 सितंबर 2022 को आयोजित होने वाले प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन “एसएपीटीकोन2022” के पोस्टर का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

प्रोफेसर मीनू सिंह ने इस मौके पर एसोसिएशन के कार्यो की जानकारी ली व छात्रों का मार्गदर्शन किया एवं एसएपीटी इंडिया को शुभकामनाऐ प्रेषित की ।

इस अधिवेशन में देश भर के फिजीयोथेरेपीसट, डाक्टर, नर्सिंग,छात्र व अन्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध उनियाल ने निर्देशक महोदया का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि उन्हे पूर्ण उम्मीद और विश्वास है कि निर्देशक महोदय के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में एम्स ऋषिकेश चिकित्सा के क्षेत्र में नई बुलंदीयो को प्राप्त करेगा एवं प्रदेश व देश के सर्वांगीण विकास में एक अभूतपूर्व योगदान देगा।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

साथ ही उन्होने बताया कि 10 सितंबर को वर्कशाप, 11 सितंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन व शाम को कोरोना वारियर्स को समर्पित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पीजीआई चंडीगढ में आयोजित करवाया जाएगा।

साथ ही उन्होने सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल से इस अधिवेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।इस मौके पर हैप्पी शर्मा, अतिरिक्त सचिव, पंकज, सह संयोजक आदि एसएपीटी के सदस्य उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top