हिल न्यूज़

डोईवाला : स्ट्रीट लाइट (Street lights) न होने से नगर वासी परेशान, जल्द से जल्द लाइट लगवाने के लिए नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन

स्ट्रीट लाइट ना होने से नगर वासियों के समक्ष आ रही समस्याएं।

जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए नगर पालिका को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्टर, (प्रियांशु सक्सेना), डोईवाला 

सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता साकिर हुसैन ने नगर पालिका में ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र ही समस्या के निदान की मांग की।

डोईवाला नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 17, कुड़कावाला में स्ट्रीट लाइट ना होने से नगरवासी बेहद ही परेशान है, और स्ट्रीट लाइट की मांग कर रहे हैं। नगर पालिका डोईवाला के विस्तारीकरण से पालिका में वार्ड की संख्या 7 से बढ़कर 20 हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

परंतु नगरवासियों अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्रामीण क्षेत्रों को नगर क्षेत्र में मिलाने के बावजूद भी लोगो को खासी सुविधा देखने को नहीं मिल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने बताया की वार्ड नंबर 17 माधोवाला गांव की रोड़ के कुछ विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। नगर वासियों के बार बार मांग करने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

साकिर ने बताया की माधोवाला एक घनी आबादी वाला गांव है, और उस मार्ग से लोगों का आवागमन बना रहता है परंतु सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात के समय जंगली जानवरों का डर निरंतर बना रहता है। कहा की नगर वासी मांग करते है की जल्द से जल्द खम्बो पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top