उत्तराखंड

फेरबदल : IAS-PCS अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी..

इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड शासन ने आईएएस और पीसीएस (IAS-PCS) अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल कर दिया है। इस संबंध में सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने आदेश जारी किया है।

सचिव कार्मिक शैलेश बगौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात आईएएस समेत 14 अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।

IAS बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

सचिव बृजेश कुमार संत को आयुक्त खाद्य की नई जिम्मेदारी दी गई है। मेहरबान बिष्ट से यह विभाग वापस लिया है।

अपर सचिव आनन्द स्वरूप को निदेशक पंचायती राज जबकि अपर सचिव बंशीधर तिवारी को एमडीडीए उपाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। तिवारी से निदेशक पंचायती राज, एमडी जीएमवीएन की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

दून की DM सोनिका से एमडीडीए का चार्ज वापस लिया है।

वहीं, IAS संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास हल्द्वानी बनाया है।

दून के संयुक्त मजिस्ट्रेट नन्दन कुमार को हटाकर मसूरी की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS आशीष भटगाई को निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर बनाया है। निधि यादव से यह विभाग वापस लिया है। उन्हें समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

गोस्वामी जीएमवीएन के एमडी

विनोद गोस्वामी को जेएमवीएन का नया एमडी बनाया गया है ।

बीएल फिरमाल से निदेशक समाज कल्याण हटाया गया है। उन्हें पंतनगर विवि में मुख्य कार्मिक अधिकारी बनाया है।

अरुणेंद्र चौहान से भी कार्मिक हटाया है। मोहन बर्निया से रेरा हटाकर सुंदर लाल सेमवाल को यह दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top