उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा : चंडी घाट पुल पर रोडवेज की बस ने दो साइकिल सवारों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Advertisements

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड 

हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां आज दोपहर चंडी घाट पुल पर श्यामपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने सामने से आ रहे दो साइकिल सवारों को कुचल दिया। जिसमें एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे श्यामपुर क्षेत्र की ओर से तेज गति से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस ने हरिद्वार की ओर से आ रहे एक साइकिल पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।

वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार एक युवक बस के अगले पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे रोड़ी बेलवाला चौकी इंचार्ज प्रवीण रावत ने 108 की मदद से घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

रोड़ी बेलवाला चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, दुर्घटना में घायल हुए युवक को हायर सेंटर में रेफर किया गया है।

युवक को कुचलने वाली यूपी रोडवेज की बस चौकी में खड़ी कर दी गई है, और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top