उत्तराखंड

दुःखद :- खनन के वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल

  • दुःखद :- खनन के वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल

लक्सर/इंफो उत्तराखंड 

जोनी चौधरी लक्सर।

9548216591

लक्सर के भोगपुर डंडा भगमल क्षेत्र में खनिज सामग्री से लदे ट्रैक्टर टॉली ने स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। इससे स्कूटी के चालक व उनके पीछे बैठे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। स्कूटी पर सवार 5 वर्षीय बच्ची भी गंभीर हालत में देहरादून के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। पुलिस ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

आपको बता दें कि भिक्कमपुर चौकी के टांडा भागमल निवासी कृष्णकांत शर्मा (45) पास के भोगपुर गांव में प्राइवेट स्कूल चलाते हैं। आज सुबह वे अपनी बेटी श्रुति व पड़ोसी जसवंत पुत्र बंटी को स्कूटी पर बिठाकर स्कूल के लिए निकले। रास्ते में खनिज सामग्री से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कृष्णकांत शर्मा की मौत हो गई, जबकि दोनो बच्चों को गहरी चोटें लगी।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे 300 पौधे

उधर, ट्रैक्टर चालक अपने वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल भेजा। वहां जसवंत को मृत घोषित कर श्रुति को हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर पुलिसबल लेकर पहुंचे लक्सर कोतवाल अमरजीत सिंह ने लोगों से घटना की जानकारी ली।

इस दौरान टांडा भागमल से सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, तथा 24 घंटे अवैध खनन के ओवरलोड वाहन गांव से होकर गुजरने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। दुर्घटना का जिम्मेदार ट्रैक्टर भी टांडा भागमल का ही बताया गया है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग सेतु पुल का निर्माण जल्द करें पूरा : मुख्य सचिव

वही हरिद्वार मातृसदन से पहुंचे शिवानन्द ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व हरिद्वार ग्रामीण से पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को इस खनन का जिम्मेदार बताया कहा कि हाई कोर्ट की रोक के बावजूद की खनन चल रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top