उत्तराखंड

Big breaking: उत्तराखंड में नगर निगम, डीएम, अन्य निकाय एसडीएम संभालेंगे

उत्तराखंड में नगर निगम डीएम, अन्य निकाय एसडीएम संभालेंगे

02 दिसंबर से प्रशासनिक अधिकारी देखेंगे सभी निकायों का काम

बाजपुर और रुड़की को छोड़ कर शेष 84 निकाय किए जाएंगे प्रशासकों के हवाले

देहरादून : उत्तराखंड में दो दिसंबर से नगर निगमों की जिम्मेदारी जिलाधिकारी और अन्य निकायों का कामकाज एसडीएम रैंक के अधिकारी संभालेंगे। प्रशासक की नियुक्ति छह माह के लिए की जाएगी। निकायों के वर्तमान बोर्ड की पहली बैठक पांच साल पहले दो दिसंबर को आयोजित हुई थी, इस बार फिर चुनाव समय पर नहीं होने के कारण शहरी विकास विभाग आगामी एक दिसंबर को निकायों में प्रशासक की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

नगर निगम की जिम्मेदारी जिलाधिकारी, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों की जिम्मेदारी एसडीएम स्तर के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

इस दिन 84 निकायों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे, जबकि बाजपुर नगर पालिका का कार्यकाल जुलाई और रुड़की नगर निगम का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक शेष होने के कारण, यहां निर्वाचित बोर्ड काम करता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'

इसमें भी रुड़की में मेयर का पद रिक्त चल रहा है, जहां पहले ही जिलाधिकारी प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा अन्य नवगठित निकायों में पहले ही प्रशासक काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई 'संकल्प कांवड़ यात्रा'
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top